ओडिशा सरकार ने किया ऐलान, दुर्गा पूजा के दौरान 10 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

नवरात्रि के दौरान पूरे देश भर में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान खास तौर पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अब ओडिशा सरकार ने दुर्गापूजा के दौरान राज्य भर के स्कूलों में 10 दिनों की लंबी छुट्टी का ऐलान किया है। ओडिशा राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा उत्सव के लिए राज्य भर के सारे स्कूलों को 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक लंबी छुट्टी का ऐलान किया है

अपडेटेड Oct 14, 2023 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
देश भर में दुर्गा पूज का उत्सव शुरू होने वाला है। 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पवित्र त्योहार शुरू हो रहा है

देश भर में दुर्गा पूज का उत्सव शुरू होने वाला है। 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पवित्र त्योहार शुरू हो रहा है। नवरात्रि के दौरान पूरे देश भर में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान खास तौर पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अब ओडिशा सरकार ने दुर्गापूजा के दौरान राज्य भर के स्कूलों में 10 दिनों की लंबी छुट्टी का ऐलान किया है।

ओडिशा में 10 दिनों की छुट्टी का ऐलान

ओडिशा राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा उत्सव के लिए राज्य भर के सारे स्कूलों को 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक लंबी छुट्टी का ऐलान किया है। समाचार एजेंसी PTI की खबर के मुताबिक स्कूल और मास शिक्षा विभाग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEO) को इन छुट्टियों को लागू करने का आदेश दिया गया है।


स्कूलों ने भी जारी किया नोटिस

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय दोनों ने स्कूल बंद करने की तारीखें बताते करते हुए नोटिस जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान, ओडिशा के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों को दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। स्कूल 30 अक्टूबर को फिर से खुलने वाले हैं।

Groww: किसान के बेटे ने छोड़ी फ्लिपकार्ट की लाखों की नौकरी, शुरू की अपनी कंपनी, अब बनी देश की सबसे बड़ी ब्रोकिंग फर्म | Moneycontrol Hindi

कब है नवरात्रि और दशहरा

पित्रपक्ष के समापन के साथ ही नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथी से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। यह नो दिनों तक चलती है। इस दौरान मां दुर्गा के अलग अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई सारे लोग उपवास भी रखते हैं। साथ ही घरों में कलश की स्थापना भी की जाती है। 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है और इस दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक ये मुहूर्त रहेगा। वहीं नवरात्रि के बाद देश भर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।